वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक विशेष हिंदी कार्यशाला

By NeepcoAdmin, 1 July, 2026

नीपको कारपोरेट कार्यालय, शिलांग में 30 जून, 2026 को उप सचिव एवं उच्च स्तर तथा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस हिंदी कार्यशाला का उद्घाटन श्री बैद्यनाथ महाराणा, निदेशक (वित्त) एवं अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा किया गया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए निदेशक (वित्त) महोदय ने कहा कि सरल हिंदी का प्रयोग कर हम राजभाषा को जन-जन की भाषा बना सकते हैं। साथ ही निदेशक (वित्त) महोदय ने राजभाषा अनुभाग, कारपोरेट कार्यालय द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

कार्यशाला में संकाय सदस्य के रूप में डॉ. आलोक सिंह, सहायक प्रोफेसर, हिंदी विभाग, पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय, शिलांग को आमंत्रित किया गया था।
 
Upload Image
वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक विशेष हिंदी कार्यशाला
वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक विशेष हिंदी कार्यशाला
वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक विशेष हिंदी कार्यशाला
वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक विशेष हिंदी कार्यशाला
Ordering Date
Latest News
On
Move to Archive
Off
Campaigns
Off