द्वारा admin, 6 नवंबर, 2025

स्वागत भाषण में श्री गौतम कुमार गोगोई, संयंत्र  प्रमुख, टीजीबीपीएस ने कहा कि जेम-2025, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए नीपको की एक पहल है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जेम का उद्देश्य परिवर्तन का उत्प्रेरक बनना है, ताकि हमारी बालिकाएँ सशक्त भविष्य के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें, विकसित हों और अपनी पूर्ण क्षमता का अन्वेषण कर सकें।

द्वारा admin, 6 नवंबर, 2025

नीपको ने 79वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे गर्व और उत्साह के साथ मनाया। कॉर्पोरेट कार्यालय , शिलांग में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण श्री बी. महाराणा (निदेशक वित्त) द्वारा किया गया, वहीं ला्इटकोर कॉम्प्लेक्स में मेजर जनरल राजेश कुमार झा एवीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक) ने ध्वज फहराया। अन्य परियोजना स्थलों पर भी यह दिन खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामुदायिक सहभागिता और बच्चों की कविताओं, नृत्य व गीतों से जीवंत हो उठा।